TV 20 NEWS || AZAMGARH; विश्व टीकाकरण सप्ताह 24-30 अप्रैल 2026: “हर पीढ़ी के लिए, टीके कारगर हैं

आजमगढ़: विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ द्वारा घोषित विश्व टीकाकरण सप्ताह 2026 के अवसर पर चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी के शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि वे सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और टीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष की थीम “हर पीढ़ी के लिए, टीके कारगर हैं”, जो यह रेखांकित करता है कि टीकाकरण केवल बच्चों के लिए नहीं, बल्कि जीवन के हर चरण में स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
टीकाकरण के महत्व के बारे में बताते हुए डॉ. डी.डी. सिंह ने
कहा कि टीकाकरण हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है और दुनिया के सबसे सफल सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों में से एक है।
इस बार की थीम का उद्देश्य ही एचपीवी, डेंगू, मलेरिया और इबोला जैसी बीमारियों के लिए नए टीकों के उपयोग को बढ़ावा देना है।
इस सप्ताह का उद्देश्य टीकाकरण में मौजूद असमानता को दूर करना और यह सुनिश्चित करना है कि सभी उम्र के लोगों तक टीकों की पहुँच हो।
चाइल्ड केयर क्लिनिक के शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि टीकाकरण जीवन रक्षक है। पिछले 50 वर्षों में, टीकों ने 15 करोड़ से अधिक लोगों की जान बचाई है। हम सभी नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के निवासियों से आग्रह करते हैं कि वे अपने बच्चों और बुजुर्गों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करें।
आइए, मिलकर एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
डॉ. डी.डी. सिंह
शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ
चाइल्ड केयर क्लिनिक
ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने
जयरामपुर, मऊ रोड,
सिधारी, आजमगढ़