TV 20 NEWS || AZAMGARH;आजमगढ़ ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल 2026: स्केटिंग प्रतियोगिता में जिले के नन्हे चैंपियनों का जलवा

आजमगढ़ ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल 2026: स्केटिंग प्रतियोगिता में जिले के नन्हे चैंपियनों का जलवा
आजमगढ़, 28 अप्रैल 2026: जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ के यशस्वी अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री विजय बहादुर पाठक जी की प्रेरणा से आयोजित प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 के अंतर्गत स्केटिंग प्रतियोगिता 27-28 अप्रैल को राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज, लच्छीरामपुर, आजमगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि डॉ. रजनी तिवारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं प्रबंधक, मातृत्व हॉस्पिटल, आजमगढ़), जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ के सचिव श्री अजेंद्र राय, विशिष्ट अतिथि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आजमगढ़ के प्रधानाचार्य तथा श्री ऋत्विक जायसवाल (प्रबंधक, सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, आजमगढ़) की गरिमामयी उपस्थिति में खेल का विधिवत उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि, देववृक्ष पारिजात का पौधा लगाकर तथा शांति के प्रतीक कबूतरों के जोड़ों को खुले आसमान में आजाद करने के साथ हुआ।
आजमगढ़ फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा अन्य स्कूलों के लगभग 120 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्रमुख रूप से शिवम् यादव, देव यादव, बादल कुमार दुर्गविजय यादव, विवेक चौहान, अर्चना, मीडिया प्रभारी मेराज अहमद, जैगहम अब्बास, अनिरुद्ध यादव, कैलाश सिंह तथा अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।
प्रमुख विजेता (शीर्ष स्थान)
अंडर-4 बालिका: गौरी त्रिपाठी, अमायरा मेराज खान।
अंडर-6: अथर्व प्रणव, शिनु चौहान, अवयुक्त शर्मा।
अंडर-8
बालिका: निष्ठा, मान्या श्री।
बालक: ऋषित यादव, आयुष्मान सिंह, समर्थ चौहान।
अंडर-10
बालिका: अश्वि सिंह, यशस्वी सिंह, नैना श्री।
बालक: नीलाम्बुज पांडेय, शौर्य श्रीवास्तव, अद्विक सिंह।
अंडर-12 बालक: पार्थ प्रणव, प्रियांशु यादव, अखंड प्रताप यादव।
अंडर-15
बालिका: श्रेता प्रजापति, बतूल जैदी, आयुषी यादव।
बालक: सूर्यांश सिंह, अंश विजय, उत्कर्ष यादव।
अंडर-18 बालक: उत्कर्ष प्रजापति, आर्यन यादव, अनिमेष यादव।
18+: प्रतीक सिंह, आयुष कुमार गुप्ता।
विशेष श्रेणियां:
इनलाइन स्केटिंग: युग वाष्णेय, मोहम्मद जेयान खान, ईशान पटेल, आयुष निषाद।
एडजस्टेबल स्केटिंग: श्रेयांश रावत, शौर्य गुप्ता, अव्याग्र पांडेय।
इनलाइन टॉय: देवांश द्विवेदी, अभिज्ञान पटेल, जयाश गिरी।
जिले के इन नन्हे-मुन्ने चैंपियनों ने स्केटिंग के रिंग पर अपना जलवा बिखेरा तथा जिले का मान बढ़ाया। यह आयोजन युवा खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रेरणादायी मंच साबित हुआ।
जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़