जनपद आजमगढ़ में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक (वीसी) में आगामी जनगणना कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई। यह स्व गणना प्रक्रिया दिनांक 07 से 21 मई तक संचालित की जाएगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों, समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को स्वगणना के संबंध में समुचित प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक स्वगणना की बारीकियों से भली-भांति अवगत हो जाएं तथा अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों की पहचान दिनांक 05 तक सुनिश्चित करते हुए उन्हें स्वगणना के संबंध में पूर्व से जागरूक कर दें।
जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी जनगणना 2027 की तैयारियों में पूर्ण मनोयोग से जुट जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिससे प्राप्त आंकड़े आगामी 10 वर्षों तक विभिन्न नीतियों के निर्माण एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक होते हैं, जो देश को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/ जिला जनगणना अधिकारी श्री गंभीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






