TV 20 NEWS || AZAMGARH : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 03 मई 2026 को जनपद के 20 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाले नीट (यूजी)-2026 की परीक्षा को पारदर्शी, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक सम्पन्न

आजमगढ़ 29 अप्रैल 2026/
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 03 मई 2026 को जनपद के 20 परीक्षा केन्द्रों पर एक पॉली (अपरान्ह 2ः00 बजे से 5ः00 बजे तक) में आयोजित होने वाले नीट (यूजी)-2026 की परीक्षा को पारदर्शी, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं नोडल अधिकारी-एनटीए के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जनपद आजमगढ़ में उक्त परीक्षा के अन्तर्गत कुल 9539 परीक्षार्थी सम्मिलित हांेगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से पूर्व परीक्षा केन्द्रांे सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कर लिया जाए। समय से आब्जर्वर की नियुक्ति कर ली जाए। उन्होने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों हेतु शीतल पेयजल, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायंे। सभी कमरों में पंखे चालू रहे तथा सीसी टीवी कैमरा सक्रीय रहे। उन्होने परीक्षा केन्द्रों की आधारभूत सुविधाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी कर्मचारियों की लिखित में ड्यूटी लगायें। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर गर्मी के दृष्टिगत ओआरएस आदि की व्यवस्था करायें। बॉयोमेट्रिक वाले स्थान पर शेड/छाया की व्यवस्था करायंे।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी हेतु तैनात किये जायेंगे। उन्होने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रत्येक परीक्षा के लिए एक-एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, सगड़ी, निजामाबाद अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त परीक्षा केन्द्र पर भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे तथा केन्द्रों का औचक निरीक्षण भी सुनिश्चित करेंगे।

जनपद में धारा 144 द०प्र०सं० पूर्व से ही प्रवृत्त है, जिसके दृष्टिगत उक्त परीक्षा के सफल एवं शान्तिपूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, परीक्षार्थी व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा तथा परीक्षा तिथि को 100 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी फोटो स्टेट/कॉपियर की दुकाने बन्द रहेंगी। कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र परिसर के अंदर सेलुलर/मोबाइल फोन, पेजर या अन्य कोई इलेक्ट्रानिक वस्तु लेकर प्रवेश नहीं करेंगा। परीक्षा केन्द्र के आस-पास ध्वनि विस्तारक यत्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन तथा परीक्षा अवधि में पी०सी०ओ०, फैक्स व इन्टरनेट या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु का संचालन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रश्नगत परीक्षा की समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी अथवा प्रश्नपत्र को परीक्षा केन्द्र से बाहर न जाने दिया जाय। परीक्षा में लगे अधिकारियों/ कर्मचारियों के पहचान पत्र एवं अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को ही उनका पास माना जाये। उन्होने कहा कि ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करंेगे कि शासनादेश के अनुसार पूरी गम्भीरता से नीट (यूजी)-2026 की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न हो।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या मंे पुलिस बल की तैनाती की गयी है। पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से सुचितापूर्ण ढ़ंग से परीक्षा को सम्पन्न कराया जायेगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, नोडल अधिकारी-एनटीए, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय जीयनपुर/सिटी कोआर्डिनेट नीट यूजी-2026, समस्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।