TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ फर्जी क्लोन चेक बनाकर ठगी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रेस नोट, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
दिनांक– 28.04.2026
🔹 फर्जी क्लोन चेक बनाकर ठगी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 ठगी में प्रयुक्त आभूषण (एक जोड़ी टप्स) बरामद
आजमगढ़। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं ठगी/धोखाधड़ी के मामलों में प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा फर्जी क्लोन चेक के माध्यम से ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया है।
दिनांक 25.04.2026 को वादी संजय कुमार पुत्र झिन्नूराम निवासी अबाड़ी थाना मुबारकपुर द्वारा सूचना दी गई कि उसकी माता सामू देवी से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवास योजना के नाम पर ₹2,00,000 दिलाने का झांसा देकर कमीशन के रूप में धन की मांग की गई। धन न होने पर अभियुक्तों द्वारा उनकी माता के कान की बाली गिरवी रखवा ली गई तथा बैंक ऑफ बड़ौदा का ₹2,00,000 का फर्जी चेक दिया गया। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 157/26 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 338, 336(3), 340(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 28.04.2026 को उ0नि0 अल्पेश्वर मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर भटौरा अंडरपास के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनय चतुर्वेदी पुत्र स्व0 भानु चतुर्वेदी निवासी ग्राम गुरदनपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ (हाल पता ग्राम कृतपुरा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर) बताया। अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी टप्स (पीली धातु) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पूछताछ का सारः-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करता है।
अभियुक्त का विवरणः-
1. विनय चतुर्वेदी पुत्र स्व0 भानु चतुर्वेदी निवासी ग्राम गुरदनपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ (हाल पता ग्राम कृतपुरा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर)
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 157/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 317(2) बीएनएस थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगीः-
एक जोड़ी टप्स (पीली धातु)
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
उ0नि0 अल्पेश्वर मय हमराह, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़






