आजमगढ़ ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
आजमगढ़, 28 अप्रैल 2026: जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ के यशस्वी अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री विजय बहादुर पाठक जी की प्रेरणा से आयोजित प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता 28 अप्रैल को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में खेलो की शक्ति आजमगढ़ की प्रगति के सूत्र वाक्य से प्रारंभ हुई सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि अजय यादव समाजसेवी विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री यस के सत्यन अध्यक्ष प्रेस क्लब आजमगढ़ िशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव एवं ओलंपिक संघ के सचिव अजेंद्र राय मौजूद रहे।इस प्रतियोगिता बालक भार वर्ग 25 किलोग्राम में आर्यन चढ़ई,32 किलोग्राम में सोनू बौरहवा बाबा, 35 किलोग्राम में अभय प्रताप चढ़ई , 38 किलोग्राम में कुणाल चढ़ई, 41 किलोग्राम में साहिल मोजरापुर, 45 किलोग्राम में प्रियांशु गौड़ मोजरापुर , 50 किलोग्राम में अंकित मोजरापुर, 55 किलोग्राम में विपिन यादव चढ़ई, 60 किलोग्राम में देवेश कुमार यादव नीबी, 65 किलोग्राम में सौरभ यादव नीबी, एवं 71 किलोग्राम में शिवम यादव चढ़ई, प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बालिका भार वर्ग में 25 किलोग्राम में वर्षा यादव असाधर पट्टी, 42 किलोग्राम अनुष्का भगत सिंह खेल एकेडमी, 40 किलोग्राम में कंचन स्टेडियम एवं 50 किलोग्राम में अनुपम स्टेडियम में प्रथम स्थान प्राप्त किया
निर्णायक मंडल में प्रमुख रूप से सत्यवान यादव रामवृक्ष यादव ,इंद्रेश यादव, गोविंद यादव, अमरजीत यादव एवं रागिनी यादव रहे।
सचिव अजेंद्र राय एवं
संयोजक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन बाल पहलवानों की खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रेरणादायी मंच साबित हो रहा है।
जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़






