TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
प्रेस-विज्ञप्ति, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
दिनांक– 29.04.2026
🔹 नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में त्वरित कार्यवाही
आजमगढ़। जनपद में महिला एवं बाल सुरक्षा के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रौनापार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 25.04.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 99/2026 धारा 64(1), 352 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में आरोप है कि अभियुक्त द्वारा रात्रि के समय घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर धक्का-मुक्की कर मौके से फरार हो गया। उक्त प्रकरण की विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरणः-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 29.04.2026 को थाना रौनापार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चाँदपट्टी हरिजन बस्ती तिराहे के पास से अभियुक्त को समय 09:30 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया तथा नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त का विवरणः-
सदानन्द साहनी पुत्र धनई साहनी निवासी चाँदपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 99/2026 धारा 64(1), 352 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
पुलिस टीमः-
1. थाना प्रभारी रामअनुज शुक्ला
2. का0 महेश सरोज
3. रि0आ0 सचिन कुमार गुप्ता
4. म0का0 रत्नावली कुशवाहा
अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।






