TV 20 NEWS || AZAMGARH : , थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 कोचिंग के बहाने बहला-फुसलाकर किया शोषण, आरोपी दबोचा गया
आजमगढ़। जनपद में महिला एवं बाल सुरक्षा के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण के अनुसार दिनांक 28.04.2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 103/26 धारा 64(2)(f), 351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा कोचिंग पढ़ाने के दौरान नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा झांसे में रखकर शोषण करता रहा।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 29.04.2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भीमबर नहर पुलिया के पास से वांछित अभियुक्त आनन्द प्रजापति पुत्र सुदर्शन प्रजापति निवासी ग्राम रसूलपुर नन्दलाल थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को समय 08:35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा जा रहा है।
अभियुक्त का विवरणः-
आनन्द प्रजापति पुत्र सुदर्शन प्रजापति निवासी ग्राम रसूलपुर नन्दलाल थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 103/26 धारा 64(2)(f), 351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
पुलिस टीमः-
1. सुनील कुमार दुबे, थानाध्यक्ष
2. हे0का0 गांधी यादव
3. का0 संजय सिंह
4. का0 ह्रदेश गुप्ता
5. रि0का0 आशुतोष सिंह
अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।