TV 20 NEWS || AZAMGARH :सदस्य, राज्य महिला आयोग 07 मई को सगड़ी तहसील सभागार में सुनेंगी महिला उत्पीड़न से सम्बंधित समस्याएं
आजमगढ़ 06 मई 2026/
जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में 07 मई को समय पूर्वान्ह 11 बजे से सगड़ी तहसील सभागार में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन होना है।
उक्त जन सुनवाई कार्यक्रम में जनपद आजमगढ़ की कोई भी महिला या बालिका, जो किसी प्रकार की हिंसा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न या अन्य उत्पीड़न से पीड़ित हो या उन्हे किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो वे महिला/बालिकायें आयोजित महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में मा0 सदस्य के समक्ष उपस्थिति होकर अपने प्रकरण का निस्तारण करा सकती है। अधिक जानकारी के लिये जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय या वन स्टाप सेन्टर, कलेक्ट्रेट परिसर से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इसके साथ ही महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विस्तृत जानकारी दिलाये जाने हेतु जागरूकता चौपाल का आयोजन बासुपार बनकट पंचायत भवन, विकास खण्ड अजमतगढ़ में किया जायेगा, जिसमें सम्मिलित होने हेतु वन स्टॉप सेन्टर आजमगढ़ की केन्द्र व्यवस्थापक श्रीमती सरिता पाल के मोबाइल नं0 6393397509 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।






