TV 20 NEWS || AZAMGARH :सऊदी अरब में जॉब करने का सुनहरा अवसर

सऊदी अरब में जॉब करने का सुनहरा अवसर
आजमगढ़ 07 मई 2026/
सहायक निदेशक (सेवा0) राममूर्ति ने बताया है कि विदेशों में नौकरी करने हेतु बेरोजगार युवकों को एक सुनहरा मौका है। जिसमें विभिन्न पदों जैसे स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्निशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन, फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, वेल्डर, अपेक्षित ट्रेड  आई0टी0आई0 एवं डिप्लोमा धारी निम्न ट्रेड के पलम्बर, टेक्निशियन, फब्रिकेशन, स्ट्रक्चरल वेल्डर आदि पदों पर आवेदन कर सकते हैं। जिसका वेतन 50000.00 से 100000.00 एवं आयु 24 वर्ष से 48 वर्ष होगी। विदेशों में नौकरी करने हेतु जो अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जाॅब सीकर वेव पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन हैं अथवा अपना पंजीयन कराने के उपरान्त अपने यूजर आई0डी0 का प्रयोग कर आन-लाईन आवेदन करते हुए अवसर का लाभ उठा सकते हैं।