संतोष कटाई कांग्रेस कमेटी के बनाए गए प्रदेश सचिव, समर्थकों में हर्ष व्याप्त

आजमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा संतोष कटाई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव नामित किये जाने से समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। चहुओर  जनपद के लाल को बधाइयां दी जा रही है। इसके पहले संतोष कटाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में दलितों के लिए संघर्ष कर रहे थे।
मेहनगर तहसील अंतर्गत कटाई गांव निवासी संतोष कटाई का जन्म पूर्व सांसद बाबूजी छांगुर राम के घर में हुआ था। कक्षा 6 से लेकर इंटर तक की शिक्षा कानपुर में हुई। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एम ए राजनीति शास्त्र और रूहेलखंड विश्वविद्यालय से एमबीए की शिक्षा दीक्षा लेकर 2010 में कांग्रेस पार्टी से राजनीति का आगाज किया। इसके बाद कांग्रेस में जमीनी मेहनत करने के बाद उन्हें डी आर ओ सासाराम 2017ए 2018 में पीसीसी और एआईसीसी की जिम्मेदारी दी गई और एआईसीसी पर्यवेक्षक 2019 लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश और 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में एआईसीसी आब्जर्वर बना कर भेजा गया और जौनपुर जिले के विधान सभा के उप चुनाव 2020 का प्रभारी बनाया गया था। जीवनपर्यंत पार्टी के प्रति समर्पण देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव संतोष कटाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही दलितों पिछड़ों की लड़ाई लड़ती आयी है और बाबूजी की छाया में रहकर दबे कुचले लोगो के उत्थान के लिए काम करना ही प्राथमिकता है।
संतोष कटाई

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot