विश्व हिन्दू परिषद आर्यमगढ़ नगर की हुई बैठक अरविंद मोदनवाल बने नगर कार्याध्यक्ष

आजमगढ़। विश्व हिन्दू परिषद आर्यमगढ़ नगर की बैठक मातवरगंज स्थित विभागाध्यक्ष अशोक अग्रवाल के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में विहिप गोरक्ष प्रान्त के प्रांत सह मंत्री शैलेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में विश्व हिन्दू परिषद की आज़मगढ़ नगर कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए। जिसमे अरविंद मोदनवाल को नगर कार्याध्यक्ष, संजीव डालमिया व चंदन सिंह को उपाध्यक्ष, अरविंद अग्रवाल को नगर मंत्री, एडवोकेट मनोज सिंह, श्यामस्वरूप व सूरज निषाद को सह मंत्री, रविन्द्र पांडेय को सत्संग प्रमुख, गौतम बरनवाल को धर्म प्रसार प्रमुख, राघवेंद्र मिश्रा को सेवा प्रमुख बनाया गया। इसी क्रम में बजरंग दल का नगर संयोजक हिमांशु राज को एवं राहुल सोनकर व बबलू गुप्ता को नगर सह संयोजक बनाया गया। श्री तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर में संगठन को और ज्यादा मजबूत करने की आवश्यकता है और नगर में रहने वाले प्रत्येक हिन्दू परिवार तक संगठन की उपस्थिति हो। बैठक का संचालन जिला मंत्री गौरव ने किया। जिला कार्याध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बैठक के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, जिला सह मंत्री संतोष गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।