TV 20 NEWS ||AZAMGARH , थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी व आपराधिक न्यास-भंग मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम से संबंधित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 120/2026 धारा 3/7 ईसी एक्ट व धारा 316(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण के अनुसार दिनांक 14.05.2026 को पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ संतोष कुमार शर्मा द्वारा थाना कन्धरापुर पर लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 13.05.2026 को समय लगभग 14:00 बजे दुल्लहपार अंडरपास के पास खाद्यान्न से लदे ट्रक संख्या UP93T4551 का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान विकास खण्ड बिलरियागंज हेतु सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के अंतर्गत परिवहन किये जा रहे सरकारी खाद्यान्न में से लगभग 07.50 कुंतल गेहूं का निजी लाभ हेतु दुरुपयोग एवं कालाबाजारी किया जाना पाया गया।

प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 3/7 ईसी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा सरकारी खाद्यान्न संपत्ति के न्यासधारी होते हुए संपत्ति का आपराधिक न्यास-भंग किया गया, जिसके आधार पर अभियोग में धारा 316(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

इसी क्रम में दिनांक 16.05.2026 को उ0नि0 प्रमोद मद्देशिया मय हमराह हे0का0 अजय कुमार कन्नौजिया व का0 विकास कुशवाहा द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनिल पुत्र मंगरु यादव निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष को समय करीब 11:10 बजे पूर्वांचल सेहदा अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अनिल पुत्र मंगरु यादव निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 120/2026 धारा 3/7 ईसी एक्ट व धारा 316(5) बीएनएस थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 120/2026 धारा 3/7 ईसी एक्ट व धारा 316(5) बीएनएस थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 प्रमोद मद्देशिया
2. हे0का0 अजय कुमार कन्नौजिया
3. का0 विकास कुशवाहा
थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।