TV 20 NEWS ||AZAMGARH , विदेशों में नौकरी का सुनहरा अवसर युवाओं के लिए

आजमगढ़ 16 मई 2026/

सहायक निदेशक सेवायोजन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राममूर्ति ने द्वारा अवगत कराया है कि विदेशों में नौकरी करने हेतु बेरोजगार युवकों को एक सुनहरा मौका है। जिसमें विभिन्न पदो जैसे केयर गिवर, अस्सिटेन्ट नर्स, होम बेस्ड केयर गिवर, स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्निशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन, फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, वेल्डर, अपेक्षित ट्रेड आई०टी०आई० एवं डिप्लोमा धारी निम्न ट्रेड के पलम्बर, टेक्निशियन, फब्रिकेशन, स्ट्रक्चरल वेल्डर आदि पदों पर आवेदन कर सकते हैं। जिसका वेतन 50000से 225000 एवं आयु 24 वर्ष से 48 वर्ष होगी। साथ ही जर्मनी एवं जापन नौकरी करने इच्छुक बेरोजगारो के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर जर्मन एवं जापनी भाषा ज्ञान हेतु निःशुल्क पंजीकरण प्रारम्भ कर दिये गये है। विदेशों में नौकरी करने हेतु जो अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ के पंजीकृत जॉब सीकर वेव पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर लग्वेज ट्रेनिंग ऑप्सन के द्वारा आन-लाईन आवेदन करते हुए अवसर का लाभ उठा सकते हैं।