TV 20 NEWS || LUCKNOW :जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए कडे निर्देश
जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए कडे निर्देश
• इलाज के लिए आर्थिक मदद से लेकर जमीन पैमाइश तक की समस्याओं पर तत्काल एक्शन के आदेश
उपमुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी
लखनऊ, 18 मई 2026, उपमुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज बांदा जनपद के दौरे पर प्रस्थान करने से पूर्व, अपने सरकारी आवास (7-कालिदास मार्ग) पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों फरियादियों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। उपमुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद को प्राथमिकता जनता दर्शन के दौरान कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज और उनके परिजन आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री ने इन मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज हेतु आर्थिक मदद की फाइलों पर बिना किसी देरी के आवश्यक कार्यवाही पूरी की जाए, ताकि किसी भी गरीब का इलाज पैसे के अभाव में न रुके।
जमीन पैमाइश, बिजली और स्थानीय समस्याओं पर सख्त रुख कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमीन पैमाइश, अवैध कब्जों, नाली-पानी की निकासी, सड़कों की मरम्मत और विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। इन मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जिला स्तर एवं शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर और लिखित रूप में कड़े निर्देश जारी किए।
“जनता की समस्याओं का समयबद्ध और न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी जमीन स्तर पर जाकर मामलों की हकीकत देखें और पीड़ित को न्याय दिलाएं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।” — श्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री, उ.प्र.
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश – उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में केवल कागजी खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ता को धरातल पर संतुष्टि मिलनी चाहिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को ओवरबिलिंग और जर्जर तारों की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने तथा राजस्व विभाग को भूमि विवादों का निस्तारण निष्पक्षता से करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन के समापन के बाद, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए बांदा जनपद के लिए प्रस्थान कर गए।






