TV 20 NEWS ||AZAMGARH :थाना- अहरौला, जनपद आजमगढ़ कान की झुमकी लूट की घटना का सफल अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

➡️ कान की झुमकी लूट की घटना का सफल अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से पुलिस ने बरामद की लूटी गयी झुमकी

दिनांक 07.05.2026 को थाना अहरौला पर वादी श्री अरविन्द कुमार पुत्र श्री जानकी राम निवासी ग्राम कोर्राधाटमपुर द्वारा सूचना दी गयी कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी पत्नी के कान की झुमकी झपट्टा मारकर लूट ली गयी, जिससे उनके कान में चोट भी आयी। उक्त सूचना के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 309(6)/115(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण कर अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गयी।

इसी क्रम में दिनांक 18.05.2026 को उ0नि0 यश कुमार पटेल मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बिजेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ विपिन विश्वकर्मा पुत्र दिनेश विश्वकर्मा निवासी खालिसपुर भटौली थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 26 वर्ष को ग्राम केवलकड़ माहुल-अम्बारी मार्ग बार्डर से पहले पुलिया के पास से समय करीब 23:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद लूटी गयी कान की झुमकी पीली धातु बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। विवेचना से धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी-
* एक अदद लूट की कान की झुमकी पीली धातु।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 120/2026 धारा 309(6)/115(2)/317(2) बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त-
बिजेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ विपिन विश्वकर्मा पुत्र दिनेश विश्वकर्मा निवासी खालिसपुर भटौली थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 26 वर्ष।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 120/2026 धारा 309(6)/115(2)/317(2) बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 यश कुमार पटेल चौकी प्रभारी माहुल थाना अहरौला, हे0का0 इंद्रमणि पटेल, हे0का0 सुरेन्द्र निषाद, का0 माजिद अंसारी थाना अहरौला तथा अनावरण टीम/सर्विलांस सेल के प्रभारी उ0नि0 शशिकान्त यादव, हे0का0 प्रमोद यादव, का0 विशाल मल, का0 विकास ठाकुर व हे0का0 उमेश यादव द्वारा गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी।