*TV 20 NEWS || AZAMGARH : ओ०डी०ओ०पी० योजना अंतर्गत 10 दिन का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए टूलकिट का किया जायेगा वितरण*
ओ०डी०ओ०पी० योजना अंतर्गत 10 दिन का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए टूलकिट का किया जायेगा वितरण
आजमगढ़, 19 मई 2026/
उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि शासनादेश द्वारा एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में संशोधन/अतिरिक्त उत्पाद के रूप में वस्त्र उत्पाद (रेशमी साड़ी) को भी जोड़ा गया है। शासनादेश के अनुपालन में दिये गये गाइड लाइन के प्राविधानानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयुक्त एवं निदेशक उद्योग द्वारा आवंटित लक्ष्य के क्रम में ओ०डी०ओ०पी० संबंधित ब्लैक पॉटरी एवं वस्त्र उत्पाद (रेशम साड़ी) के हस्तशिल्पियों को 10 दिन का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उन्हे टूलकिट का वितरण किया जायेगा।
उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक जनपद के ब्लैक पॉटरी एवं वस्त्र उत्पाद (रेशम साड़ी) के अभ्यर्थियों द्वारा अपना आवेदन पत्र https://msme.up.gov.in पर दिनांक 19 मई 2026 से दिनांक 31 मई 2026 तक आनलाइन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाइन ही मान्य होगा, आफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें। टूलकिट हेतु प्रशिक्षणार्थियों का चयन जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, आजमगढ़ में चयन समिति द्वारा किया जायेगा।
उक्त योजनान्तर्गत प्रशिक्षार्थियों की पात्रता निम्नवत है:-
01. आवेदन करने की तिथि को प्रशिक्षार्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
02-प्रशिक्षार्थी को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
03-शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं होगी।
04-आवेदक द्वारा भारत अथवा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजनान्तर्गत विगत दो वर्षों में टूलकिट का लाभ प्राप्त नहीं किया हो।
05-आवेदक अथवा उसके परिवार (पति/पत्नी) के किसी सदस्य को योजनान्तर्गत केवल एक बार ही लाभानवित किया जायेगा। अतः पूर्व से लाभान्वित पति/पत्नी योजना हेतु पात्र नहीं हैं।
06-आवेदक द्वारा पात्रता की शर्तों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में घोषणा पत्र प्रस्तुत किया जायेगा।
विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय- उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, आजमगढ़ से सम्पर्क स्थापित करने का कष्ट करें।






