TV 20 NEWS ||AZAMGARH: जनपद आजमगढ़ डीआईजी आजमगढ़ द्वारा 29वीं अन्तरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो क्लस्टर

डीआईजी आजमगढ़ द्वारा 29वीं अन्तरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का समापन
➡️ 07 जनपदों के 114 खिलाड़ियों ने जूडो, ताइक्वांडो, वुशु, कराटे एवं पेंचक सिलाट प्रतियोगिताओं में लिया था प्रतिभाग
➡️ समस्त आयोजित खेलों में जनपद (आजमगढ़ ) प्रथम स्थान पर रहा ।

➡️ दिनांक 17.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा 29वीं अन्तरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारम्भ किया गया था।

➡️ अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी के निर्देशन में आयोजित यह प्रतियोगिता दिनांक 17.05.2026 से 19.05.2026 तक पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित की गयी थी। प्रतियोगिता में जूडो, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, भदोही, जौनपुर, चंदौली एवं गाजीपुर जनपदों की टीमों सहित कुल 07 जनपद प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 95 पुरुष एवं 19 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 114 खिलाड़ी प्रतिभाग किये।

➡️ आज दिनांक- 19.05.2026 को पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र महोदय आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा विजयी रहें प्रतिभागियों को सिल्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया तथा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन दिनांक 19.05.2026 को विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए।

जूडो प्रतियोगिता में

आजमगढ़ ( पुरूष) व जौनपुर (महिला) विजेता ।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में

चंदौली (पुरूष) व जौनपुर (महिला ) विजेता ।

वुशु प्रतियोगिता में

जौनपुर (पुरूष) व आजमगढ़ (महिला) विजेता ।

पेंचक सिलाट में

आजमगढ़ (महिला) व गाजीपुर (पुरूष) विजेता ।

कराटे प्रतियोगिता में

आजमगढ़ (महिला) एवं मऊ (पुरूष) विजेता ।

➡️ इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, स0पु0अ0 प्रेमशुख दरिया, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक आजमगढ़, सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह, कोच दीनदयाल, कन्हैया यादव, संजय कुमार, पीटीआई बलवंत यादव, माता प्रसाद, सुरेश यादव, सुनील कुमार शिंदे, टीम मैनेजर, निर्णायकगण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार बन्धु एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।