TV 20 NEWS ||AZAMGARH :फेम इंडिया सर्वे में चमका आजमगढ़ : डीएम रविन्द्र कुमार देश के 100 ‘बेस्ट परफॉर्मिंग’ जिलाधिकारियों में शामिल
फेम इंडिया सर्वे में चमका आजमगढ़ : डीएम रविन्द्र कुमार देश के 100 ‘बेस्ट परफॉर्मिंग’ जिलाधिकारियों में शामिल
उत्तर प्रदेश के मात्र 08 जिलाधिकारियों को मिली जगह,आगामी विशेष संस्करण में 25 अधिकारियों को मिलेगा विशेष स्थान
आजमगढ़, 19 मई 2026।
देश की प्रतिष्ठित मैगजीन फेम इंडिया द्वारा किए गए अखिल भारतीय सर्वेक्षण में जनपद आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार को देश के 100 “उत्कृष्ट एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले” जिला मजिस्ट्रेटों में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि न केवल जनपद आजमगढ़ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
फेम इंडिया मैगजीन अपने आगामी विशेष संस्करण “बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट 2026” में चयनित अधिकारियों के कार्यों, नवाचारों एवं जनसेवा में उनके योगदान को प्रमुखता से प्रकाशित करेगी। प्रारंभिक सूची में शामिल 100 अधिकारियों में से 25 सबसे विशिष्ट अधिकारियों को विशेष स्थान प्रदान किया जाएगा। यह व्यापक सर्वेक्षण देश के लगभग 800 जिलों में किया गया, जिसका उद्देश्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व देने वाले अधिकारियों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। सर्वेक्षण एशिया पोस्ट एजेंसी के सहयोग से संपन्न हुआ। सर्वेक्षण में जिला मजिस्ट्रेटों का मूल्यांकन 10 प्रमुख मानकों पर किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी शासन, दूरदृष्टि एवं नवाचार, जवाबदेही, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन कौशल, संवेदनशीलता, जनसंपर्क, संवाद क्षमता तथा विकासोन्मुख सोच शामिल रहे।
फेम इंडिया मैगजीन के प्रबंध संपादक अनिल सिंह ने बताया कि इस प्रकार के सर्वेक्षण अधिकारियों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बनती है तथा इसका सीधा लाभ आम जनता को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में जनता की राय, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न पक्षों के विचारों को भी सम्मिलित किया गया।
उत्तर प्रदेश से चयनित 08 जिलाधिकारियों में रविन्द्र कुमार (आजमगढ़) सत्येंद्र कुमार (वाराणसी),विशाख जी अय्यर (लखनऊ), विजय कुमार सिंह (मेरठ), अंजनी कुमार सिंह (मैनपुरी),अस्मिता लाल (बागपत),अविनाश सिंह (बरेली),राजेंद्र पेंसिया (संभल) शामिल हैं।
जनपद आजमगढ़ में प्रशासनिक सुधार, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार आधारित पहल, जनसुनवाई की सुदृढ़ व्यवस्था तथा विकास कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग के कारण जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की कार्यशैली को व्यापक सराहना मिल रही है। यह चयन जनपद प्रशासन की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता एवं जनकेंद्रित का






