TV 20 NEWS ||AZAMGARH :थाना तहबरपुर में पंजीकृत अपराध जिसमें मारपीट कर गम्भीर चोट पहुचाने के आरोप मे प्रत्येक को 3 वर्ष का साधारण कारावास व 25-25 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

*”ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 04 आरोपी अभियुक्तो को मा0 न्यायालय द्वारा मारपीट कर गम्भीर चोट पहुचाने के आरोप में दोषी करार देते हुए प्रत्येक को 3 वर्ष का साधारण कारावास व 25-25 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

थाना तहबरपुर में पंजीकृत अपराध जिसमें मारपीट कर गम्भीर चोट पहुचाने के आरोप मे प्रत्येक को 3 वर्ष का साधारण कारावास व 25-25 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

➡️ दिनांक- 07.03.2001 को वादी मुकदमा राजेन्द्र राम पुत्र बीपत राम निवासी देवकली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्तगण 1. शिवकुमार यादव पुत्र स्व0 कोमल यादव 2.परसराम यादव पुत्र स्व0 कोमल यादव 3. राजेन्द्र यादव पुत्र नन्दा यादव निवासीगण देवकली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 4. अरविन्द राम पुत्र रामजीत राम निवासी नेवादा धर्मराजपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ के द्वारा जमीनी विवाद को लेकर एकराय होकर घर मे घुसकर गाली गुप्ता देते हुए मार पीट कर गम्भीर चोट पहुचाना ।
➡️ अभियुक्तो के विरूद्ध थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0-79A/2001 धारा- 147,323,325,452,504, 506 भादवि व 3 (1)10 SC/ST Act थाना तहबरपुर पर पंजीकृत किया गया ।
➡️ अभियुक्तो के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡️ मुकदमे उपरोक्त मे 7 गवाहो को परीक्षित कराया गया ।
➡️ जिसके क्रम में दिनांक- 19.05.2026 को मा0 न्यायालय Spl(J) SC/ST कोर्ट आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. शिवकुमार यादव पुत्र स्व0 कोमल यादव 2.परसराम यादव पुत्र स्व0 कोमल यादव 3. राजेन्द्र यादव पुत्र नन्दा यादव निवासीगण देवकली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 4. अरविन्द राम पुत्र रामजीत राम निवासी नेवादा धर्मराजपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक को 3 वर्ष का साधारण कारावास व 25-25 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।