TV 20 NEWS ||AZAMGARH:थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
🔹थाना बरदह पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद कर अभियुक्त को भेजा न्यायालय

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.05.2026 को वादी मुकदमा मोनू राजभर पुत्र संतलाल राजभर निवासी ग्राम महुँजा नेवादा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 21.05.2026 को समय लगभग 01:00 बजे दिन में मुक्तीपुर पेट्रोल पम्प के पास पुरानी कहासुनी को लेकर पड़ोसी रवि राजभर, शनि, विकास, अभिषेक राजभर एवं अन्य लोगों द्वारा गाली-गलौज करते हुए वादी तथा उसके भतीजे यश पुत्र गुड्डू राजभर पर जान से मारने की नीयत से चाकू एवं पंच से हमला किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गये। घटना के सम्बन्ध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 178/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

दिनांक 23.05.2026 को उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजय शंकर उर्फ लालू पुत्र शिवपूजन निवासी ग्राम शिवपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को बड़गहन से समय करीब 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद डण्डा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
विजय शंकर उर्फ लालू पुत्र शिवपूजन निवासी ग्राम शिवपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
बरामदगी-
घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 178/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव एवं मुख्य आरक्षी अशर्फी लाल थाना बरदह जनपद आजमगढ़।