TV20 NEWS ||AZAMGHAR : थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ शादी का झांसा देकर 06 वर्षों तक दुष्कर्म करने व अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 16.05.2026 को वादिनी मुकदमा ने थाना मेहनगर पर तहरीर दिया कि वह अपनी बड़ी बहन के ससुराल आती जाती थी । इसी दौरान उसकी बहन का देवर प्रशान्त कुमार पुत्र गोविन्द राम निवासी ग्राम टोडरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ उससे बात चीत करने लगा तथा शादी का झांसा देकर करीब 06 वर्षों तक दुष्कर्म किया तथा अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया । वादिनी ने शादी करने के लिए कहा तो अभियुक्त ने वादिनी के अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाकर वायरल कर दिया । उक्त सूचना के आधार पर थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0- 167/26 धारा 69 बीएनएस व 67A आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डा अनिल कुमार के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतू चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 25.05.2026 को निरीक्षक जयप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रशान्त कुमार पुत्र गोविन्द राम निवासी ग्राम टोडरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को मेहनगर चौराहे से समय करीब 10:30 बजे गिरफ्तार चालान मा0 न्यायालय किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त- प्रशान्त कुमार पुत्र गोविन्द राम निवासी ग्राम टोडरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 167/26 धारा 69 BNS & 67A IT ACT थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – निरीक्षक जयप्रकाश यादव, का0 मुकेश कुमार चौधरी, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।