TV20 NEWS ||AZAMGARH : थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ लाठी-डंडा, चापड़ व पत्थरों से हमला कर दहशत फैलाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

• लाठी-डंडा, चापड़ व पत्थरों से हमला कर दहशत फैलाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
• घटना में प्रयुक्त 04 अदद डंडा व 02 अदद चापड़ बरामद, अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी

दिनांक 24.05.2026 को थाना निजामाबाद पुलिस क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भ्रमणशील थी। इसी दौरान डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तिग्गीपुर कसाई मुहल्ला में कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ अभियुक्तगण 1. पल्लू उर्फ नासिर, 2. यासिर पुत्रगण सहाबुद्दीन उर्फ सब्बू, 3. अरफात पुत्र सहाबुद्दीन उर्फ पप्पू, 4. मो0 हारून पुत्र अब्दुल अव्वल, 5. नस्सू उर्फ नसीम पुत्र तसव्वर निवासीगण तिग्गीपुर कसाई मुहल्ला थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ तथा 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एकराय होकर भीम सोनकर पुत्र शिवनाथ सोनकर एवं उनके परिजनों के साथ चापड़, लाठी-डंडा, पत्थर, लात-घूंसों से मारपीट की जा रही थी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी एवं भय का माहौल उत्पन्न हो गया तथा शांति व्यवस्था प्रभावित हुई। मारपीट में भीम सोनकर एवं उनके परिजनों को चोटें आयीं।

पुलिस द्वारा मौके से घटना में प्रयुक्त 04 अदद डंडा/बांस-बल्ली एवं 02 अदद चापड़ बरामद कर कब्जे में लिया गया। उक्त प्रकरण में उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय की तहरीर पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 134/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 125, 3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

विवेचना के क्रम में दिनांक 25.05.2026 को व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराहियान द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. मो0 हारून पुत्र अब्दुल अव्वल एवं 2. अरफात पुत्र सहाबुद्दीन उर्फ पप्पू निवासीगण तिग्गीपुर कस्बा निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को डोडोपुर चट्टी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 134/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 125, 3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मो0 हारून पुत्र अब्दुल अव्वल निवासी तिग्गीपुर कस्बा निजामाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
2. अरफात पुत्र सहाबुद्दीन उर्फ पप्पू निवासी तिग्गीपुर कस्बा निजामाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
बरामदगी
1. 04 अदद डंडा/बांस व लकड़ी की बल्ली।
2. 02 अदद चापड़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव, हे0का0 हौसिला नन्द यादव, का0 कृष्ण चन्द्र थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।