TV20 NEWS ||AZAMGARH :अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने गोपली पट्टी भेदौरा में नई पुलिस चौकी का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास
• अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने गोपली पट्टी भेदौरा में नई पुलिस चौकी का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास
• अहरौला-अम्बेडकरनगर बॉर्डर पर बनने वाली अत्याधुनिक पुलिस चौकी से गोकशी, छिनैती व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगेगा प्रभावी अंकुश
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 28.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना अतरौलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोपली पट्टी भेदौरा में नई पुलिस चौकी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।
➡️उक्त पुलिस चौकी थाना अहरौला एवं जनपद अम्बेडकरनगर की सीमा पर स्थित है। पुलिस चौकी स्थापित होने से क्षेत्र में गोकशी, छिनैती एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
➡️निर्माणाधीन पुलिस चौकी में कार्यालय, आरक्षी आवास, मेस, शौचालय सहित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी।
➡️भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अतरौलिया, उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर, चार ग्राम पंचायतों के प्रधान, लेखपाल एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।






