TV 20 NEWS ||AZAMGARH :गर्मी से राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक बारिश।

गर्मी से राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक बारिश।

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आज दोपहर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू हो कर, देर रात तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा।

28 मई से 31 मई तक, 6-8 डिग्री सेल्सियस के तापमान में गिरावट और राज्य के अनेक हिस्सों में आँधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के साथ व्यापक वर्षा होगी।

29 मई को इसका प्रभाव सर्वाधिक (वायु गति 80-90 किमी/घंटा से 100 किमी/घंटा के झोकों के साथ) तक पहुंचने की संभावना है।

आईएमडी द्वारा जारी दैनिक पूर्वानुमान/नाउकास्ट और अलर्ट के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सबी WhatsApp Groups मे सचेत करें।