🔹 गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 मोबाइल चोरी करने वाले संगठित गिरोह के सदस्य पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
जनपद आजमगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिलरियागंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 29.05.2026 को थाना बिलरियागंज पुलिस टीम द्वारा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त मो. गुड्डू पुत्र मो. हाशिम निवासी ग्राम अलाउद्दीनपट्टी, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ को गुलवा गौरी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त मोबाइल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है। गिरोह द्वारा चोरी की घटनाओं के माध्यम से अवैध आर्थिक लाभ अर्जित कर लोक व्यवस्था एवं सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया जा रहा था। गिरोह के विरुद्ध थाना बिलरियागंज पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई थी, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :
* मो. गुड्डू पुत्र मो. हाशिम, निवासी ग्राम अलाउद्दीनपट्टी, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग :
* मु0अ0सं0 143/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास :
1. मु0अ0सं0 176/2016, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना बिलरियागंज।
2. मु0अ0सं0 289/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना बिलरियागंज।
3. मु0अ0सं0 394/2023, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना बिलरियागंज।
4. मु0अ0सं0 276/2024, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना बिलरियागंज।
5. मु0अ0सं0 277/2024, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना बिलरियागंज।
6. मु0अ0सं0 278/2024, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना बिलरियागंज।
7. मु0अ0सं0 143/2026, धारा 2(ख)(i)/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना बिलरियागंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1. अमित कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 गांधी यादव, थाना बिलरियागंज।
3. का0 छट्ठू साहनी, थाना बिलरियागंज।
4. रि0का0 कुलदीप पाण्डेय, थाना बिलरियागंज।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।






