TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ मारपीट एवं जानलेवा हमले के मुकदमे में 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मारपीट एवं जानलेवा हमले के मुकदमे में 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 घटना में प्रयुक्त 02 डंडे व 01 ईंट बरामद, थाना फूलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मारपीट, जानलेवा हमला एवं धमकी देने की घटना में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 डंडे एवं 01 ईंट बरामद की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 29.05.2026 को थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-184/2026, धारा 109(1), 115(2), 351(3) एवं 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम खानपुर चितरावल में पूर्व में हुए मजाक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। दिनांक 28.05.2026 की रात्रि में विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों द्वारा लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में दीपक एवं मोनू को गंभीर चोटें आई थीं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दिनांक 29.05.2026 को समय करीब 23:15 बजे ग्राम खानपुर चितरावल से चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण :
1. धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार, निवासी फरहा मऊ थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ (हाल पता- ग्राम खानपुर चितरावल, थाना फूलपुर)।
2. दीपक पुत्र भारत, निवासी ग्राम खानपुर चितरावल, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
3. मोनू पुत्र घनश्याम, निवासी ग्राम खानपुर चितरावल, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
4. चन्दन पुत्र घनश्याम, निवासी ग्राम खानपुर चितरावल, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
बरामदगी :
* घटना में प्रयुक्त 02 डंडे।
* घटना में प्रयुक्त 01 ईंट।
पंजीकृत अभियोग :
* मु0अ0सं0-184/2026, धारा 109(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास :
1. दीपक पुत्र भारत
* मु0अ0सं0-184/2026, धारा 109(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस।
* मु0अ0सं0-374/2025, धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस।
2. मोनू पुत्र घनश्याम
* मु0अ0सं0-184/2026, धारा 109(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस।
* मु0अ0सं0-17/2024, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फूलपुर।
* मु0अ0सं0-67/2016, धारा 323/324/504/506 भादवि।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम :
1. देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर।
2. विजय सिंह गौड़, वरिष्ठ उपनिरीक्षक।
3. हे0का0 दीपक पाण्डेय, का0 रोहित शर्मा, रिक्रूट आरक्षी सिकन्दर कुशवाहा, म0का0 शिल्पी सिंह।
4. रिक्रूट म0का0 संध्या तिवारी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।






