*TV 20 NEWS ||LUCKNOW: उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के जन्मदिवस के अवसर पर 5 जून को दारुल सभा स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन*

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के जन्मदिवस के अवसर पर 5 जून को दारुल सभा स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के जन्मदिवस के अवसर पर 5 जून को दारुल सभा स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व मंत्री Yashwant Singh ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे से होगा। धार्मिक आयोजन में सुंदरकांड पाठ, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सभी भक्तजन सुंदरकांड पाठ में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा प्रसाद ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना के साथ आयोजित किया जा रहा है।