*TV 20 NEWS || AZAMGARH:लगभग 7 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी खातों से रकम निकालने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 01 जून 2026*

*लगभग 7 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी खातों से रकम निकालने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार*

*साइबर अपराधियों पर आजमगढ़ पुलिस का शिकंजा, बिहार से गिरफ्तार हुआ ठगी की रकम खपाने वाला शातिर आरोपी*

*डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़* के निर्देशन, *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्री पंकज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में* थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ की टीम को साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा *लगभग 07 लाख रुपये की साइबर ठगी* में संलिप्त *एक अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी* को गिरफ्तार किया गया है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 17.01.2026 को *वादी मुकदमा* डॉ. शफी उज्जमां निवासी ग्राम एवं पोस्ट चितारा महमूदपुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के *यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से ₹5,98,749 तथा केनरा बैंक खाते से ₹99,870, कुल ₹6,98,619 की धनराशि* उनकी जानकारी के बिना डेबिट हो गई थी। मोबाइल पर खाते से धनराशि निकासी का मैसेज प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा तत्काल बैंक एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में *थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0-08/2026 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग* पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए संदिग्ध मोबाइल नम्बर की तकनीकी जांच एवं लोकेशन के आधार पर थाना साइबर क्राइम की टीम *जनपद कुशीनगर* के थाना कसया क्षेत्र स्थित होटल बुद्धा पहुँची, जहाँ संदिग्ध *जितेन्द्र प्रसाद यादव* की पहचान की गई। अभियुक्त को पूछताछ हेतु थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ लाया गया, जहाँ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्त की साइबर अपराध में संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे दिनांक 01.06.2026 को समय करीब 17:35 बजे थाना साइबर क्राइम परिसर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

*अपराध करने का तरीका-*
गिरफ्तार अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी के संगठित नेटवर्क का संचालन करता था। गिरोह का एक सदस्य फर्जी बैंक खाते एवं क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था करता था, जबकि दूसरा सदस्य साइबर अपराध से अर्जित धनराशि को इन खातों में मंगाने का कार्य करता था। अभियुक्त जितेन्द्र प्रसाद यादव की भूमिका इन खातों एवं क्रेडिट कार्डों में प्राप्त धनराशि को नकद में परिवर्तित करने की थी। वह पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्र एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर क्रेडिट कार्ड तथा यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर नकदी प्राप्त करता था। इसके पश्चात प्राप्त धनराशि को गिरोह के सदस्यों में आपस में बांट लिया जाता था।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. जितेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र बुनी यादव, निवासी ग्राम रामसिरिया, थाना मलाही, जनपद पूर्वी चम्पारण (बिहार)
उम्र करीब 26 वर्ष

*बरामदगी-*
*गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की गईं—*
• 01 अदद मोबाइल फोन
• ₹1460 नगद
• 02 अदद एटीएम कार्ड
• 01 अदद निर्वाचन पहचान पत्र
• 01 अदद पैन कार्ड
• 01 अदद आधार कार्ड
• स्विफ्ट कार संख्या BR06CJ0194 (एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज)

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
• म0नि0 विभा पाण्डेय, थाना साइबर क्राइम
• उ0नि0 रजत सिंह, थाना साइबर क्राइम
• का0 संजय कुमार
• का0 सभाजीत मौर्य
• का0 एजाज खान
• का0 महिपाल यादव