*TV 20 NEWS || AZAMGARH:पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा न्यायालय*

*प्रेस नोट*
*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 02.06.2026*

*पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा न्यायालय*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 01.06.2026 को थाना पवई पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त द्वारा रात्रि के समय घर में प्रवेश कर पीड़िता के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ की गई तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 74/333/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 02.06.2026 को उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा मय हमराह पुलिस बल के क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित नामजद अभियुक्त अर्जुन पुत्र रत्तीलाल,निवासी ग्राम कोहड़ा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को बागबहार नहर पुलिया चौराहे के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को घेराबंदी कर समय करीब 06:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अर्जुन पुत्र रत्तीलाल,निवासी ग्राम कोहड़ा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 128/2026, धारा 74/333/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना पवई, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा
• का0 संजीव यादव
• का0 अनुराग यादव