*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 02.06.2026*
*शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 01.06.2026 को थाना बिलरियागंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त द्वारा विवाह का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए गए तथा बाद में विवाह करने से इंकार कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 147/2026, धारा 69 बीएनएस, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत कर विवेचना एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। दिनांक 02.06.2026 को थाना बिलरियागंज पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त विजय पासवान पुत्र राजेश पासवान, निवासी अराजी अजगरा मगर्वी (वेलहिया), थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ को भीमबर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 147/2026, धारा 69 बीएनएस, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. विजय पासवान पुत्र राजेश पासवान, निवासी अराजी अजगरा मगर्वी (वेलहिया), थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
• अमित कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष बिलरियागंज
• उ0नि0 विनोद शंकर
• का0 अनिल कुमार विश्वकर्मा






