*TV 20 NEWS || AZAMGARH: नगर पंचायत जहानागंज बाजार, आजमगढ़ में वित्तीय अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के संबंध में शिकायत*
सेवा में
श्रीमान मंडलायुक्त महोदय
आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़
विषय, नगर पंचायत जहानागंज बाजार आजमगढ़ में वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के संबंध में
महोदय,
निवेदन के साथ सादर अवगत कराना है कि हम सभी सभासदगण नगर पंचायत जहानागंज के निवासी है हमारे नगर पंचायत में चेयरमैन एवं अधिशाषी अधिकारी की मिली भगत से मानक एवं नियम के विपरीत वित्तीय पावर का दुरुपयोग करके बिना बोर्ड बैठक एवं प्रस्ताव के मनमाने तरीके से बहुत ही निम्न एवं घटिया स्तर के कार्य कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है जिससे कुछ सभासद गण एवं जनता में काफी नाराजगी है
हम सभासद गण का कुछ निम्न बिंदुओं पर शिकायत है:-
1, बोर्ड कि बैठक जुलाई 2025 के बाद अब अप्रैल 2026 में कराई गई
2. सैकड़ों निर्माण कार्य कोटेशन के द्वारा नियम के विपरीत गलत तरीके से बिना वर्क आर्डर जारी किए कराया गया
3. सभी स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, मिनी हाई मास्ट लाइट, के ऊपर ब्रांडेड का लोगो लगा है और अंदर सब फर्जी लाईट है और नगर की आधे से ज्यादा लाइट कभी जलती ही नहीं
4, आउटसोर्सिंग के टेंडर में 71 कर्मचारी शामिल है जबकि मौके पर लगभग 50 कर्मचारी ही सफाई एवं ऑफिस का कर रहे हैं कुछ कर्मचारी तो चेयरमैन के अपने खास आदमी है जो उनके व्यक्तिगत कार्य करते हैं और सैलरी नगर पंचायत से ले रहे हैं
5. इंडिया मार्का हैंड पंप रिबोर संख्या 143 का टेंडर हुआ था जबकि सभी हैंड पंप चेयरमैन के द्वारा मनमाने तरीके से नियम एवं मानक के विपरीत केवल अपने खास लोगों को लगाया गया है बहुत से हैंड पंप बाउंड्रीवाल के अंदर एवं कम दूरी पर भी लगाए गए हैं।
आप श्रीमान जी विनम्र निवेदन है कि हम लोगों की मौजूदगी में किन्ही उच्च अधिकारियों के टिम द्वारा जाँच कराकर
दोषियों के ऊपर कार्यवाही करने की कृपा करें /
सभासदगण:-
8858308384 नजरे आलम सभासद वार्ड नं० 12 मो0 9936160204 दुर्गेश यादव सभासद वार्ड नं0 16 मो० रेसालत जहा सभासद वार्ड नं0 11 मो0 9695974618 शिवचन्दर राम सभासद वार्ड नं0 03 मो0 9322183120
नबरमात बदिन-12 Duregyed a 98-118
शीवयन्दर राम वाईन० ३ गुलीसन राम वडन० 7 सारीका सिंह – बी० 5 अनसर






