*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ अटेवा पेंशन कर्मचारी का आधार है उसे सरकार को लागू करना होगा*

*आजमगढ़ अटेवा पेंशन कर्मचारी का आधार है उसे सरकार को लागू करना होगा* आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को दिन रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में गुलमोहर का पौधा लगाकर पुरानी पेंशन की मांग करते हुए जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि देश के जवान सरहद पर तैनात देश के लिए अपने प्राणों का आहुति दे रहे हैं उनके लिए पुरानी पेंशन सरकार को लागू करना चाहिए जिला महामंत्री ओंकार नाथ ने बताया कि जो पेंशन की बात करेगा वही देश पर राज करेगा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तब तक हम पौधा रोपण के माध्यम से अपनी मांग को मांगते रहेंगे गुलाब चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के प्रेरणा से लगातार कर्मचारियों द्वारा शिक्षक द्वारा पौधा रोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए यह मांग तब तक चलती रहेगी जब तक सरकार इसे लागू नहीं करती है अभय चौहान ने बताया कि पेंशन हमारे जीवन का आधार है बुढ़ापे का सहारा है उसे लागू होना चाहिए जमुना यादव के अध्यक्षता में पौधा लगाकर अपनी मांगों को बुलंद करते हुए हमें चाहिए OPS आज के पौधारोपण में जिला अध्यक्ष सीपी यादव जिला महामंत्री ओंकार नाथ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया अभय चौहान महेंद्र कुमार शर्मा जमुना यादव सुनील कुमार सिंह आशीष कुमार आदि लोग मौजूद रहे कुंवर सिंह उद्यान सिविल लाइन जनपद आजमगढ़