*TV 20 NEWS || AZAMGARH :गौ-तस्करी गिरोह पर तहबरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 19.07.2026*
*थाना- तहबरपुर, जनपद- आजमगढ़*

*गौ-तस्करी गिरोह पर तहबरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 22 मृत व 3 जीवित गौवंश मिलने के चर्चित प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी पुलिस गिरफ्त में*

*पूर्व की घटना/इतिहास–*
दिनांक 03/04 जून 2025 की रात्रि में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक थाना तहबरपुर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 228.5 पर एक 14 टायर ट्रक संख्या UP 51 AT XXXX खड़ा है, जिसमें बड़ी संख्या में गौवंश लदे हुए हैं तथा ट्रक से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल एवं पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें कुल 25 गौवंश पाए गए, जिनमें 22 गौवंश मृत एवं 03 गौवंश जीवित थे। पशु चिकित्साधिकारी द्वारा मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम एवं जीवित गौवंशों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मृत गौवंशों का नियमानुसार दफन कराया गया तथा जीवित गौवंशों को सुरक्षित गौशाला भेजा गया। ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज करते हुए थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0- 124/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं धारा 325 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान *नरेन्द्र कुमार मिश्रा (वाहन स्वामी) बुद्धराज पासवान, बरकत, नरेन्द्र कुमार मिश्रा तथा आकाश मिश्रा उर्फ विशाल के नाम प्रकाश में आए।*
जांच में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्तगण आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से संगठित रूप से अवैध गौ-तस्करी का अपराध करते थे। गिरोह की गतिविधियां अंतरजनपदीय स्तर तक फैली हुई थीं तथा इनके भय एवं आतंक के कारण सामान्य नागरिक इनके विरुद्ध शिकायत या गवाही देने का साहस नहीं कर पाते थे। इस आधार पर गिरोह के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत गैंगचार्ट तैयार कर अनुमोदन प्राप्त किया गया तथा थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0- 113/2026 धारा 2(ख)(xvii)/3(1) गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को थाना तहबरपुर पुलिस टीम द्वारा महुआर तिरंगा तिराहा से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त 1- आकाश मिश्रा उर्फ विशाल एवं 2- नरेन्द्र कुमार मिश्रा को समय करीब 09:00 बजे प्रातः गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. आकाश मिश्रा उर्फ विशाल पुत्र नरेन्द्र कुमार मिश्रा, निवासी ग्राम फूलपुर हारिपुर, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अम्बेडकर नगर।
2. नरेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र भीष्म मिश्रा, निवासी ग्राम फूलपुर हारिपुर, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अम्बेडकर नगर।
*बरामदगी-*
• 02 अदद मोबाइल फोन
*पंजीकृत अभियोग-*
• मु0अ0सं0- 113/2026, धारा 2(ख)(xvii)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-*
*नरेन्द्र कुमार मिश्रा*
• मु0अ0सं0 124/2025, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं धारा 325 भारतीय न्याय संहिता, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
*आकाश मिश्रा उर्फ विशाल*
1. मु0अ0सं0 178/2020, धारा 232, 325, 504, 506 भादवि, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अम्बेडकर नगर।
2. मु0अ0सं0 124/2025, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं धारा 325 भारतीय न्याय संहिता, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 लालबहादुर प्रसाद सिंह, थाना तहबरपुर
• का0 मिथिलेश शाह
• का0 चन्द्रशेखर शाह