*TV 20 NEWS || AZAMGARH:दहेज लोभियों पर मुबारकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विवाहिता को प्रताड़ित कर आग लगाने वाले पति व सास गिरफ्तार*
*प्रेस नोट, दिनांक 03.06.2026*
*थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।*
*दहेज लोभियों पर मुबारकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विवाहिता को प्रताड़ित कर आग लगाने वाले पति व सास गिरफ्तार*
*मिशन शक्ति के तहत कार्रवाई: दहेज उत्पीड़न, जबरन गर्भपात व आग लगाकर हत्या के प्रयास के आरोपी पति-सास गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना-* दिनांक 02.06.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा तहरीर दिया गया था कि वादिनी की शादी दिनांक 05 मई 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से फरमान अहमद पुत्र अब्दुल गनी निवासी कटरा के साथ संपन्न हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही फरमान अहमद व सास जायदा खातून दहेज में 3,00,000 रुपये नकद व 01 बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे तथा उसके गहने-जेवर व उपहार छीनकर उसे घर से निकाल दिया। सामाजिक बीच-बचाव के बाद जब वह पुनः ससुराल गई और गर्भवती हुई, तो पति व सास ने मिलकर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। इसके पश्चात माह फरवरी 2026 में पुनः दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को बुरी तरह मार-पीटकर जान से मारने की नियत से आग लगा दी गई वादिनी द्वारा स्वस्थ होने के बाद तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना मुबारपुर पर मु0अ0सं0- 209/2026 धारा 109(1), 115(2), 89, 85 बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
*गिरफ्तारी का विवरण-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा महिलाओ से सम्बन्धित अपराधों में अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.06.2026 को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तों 1- मुहम्मद फरमान, व 2- जाहेदा खातून को रोडवेज स्टैंड से समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- मुहम्मद फरमान पुत्र अब्दुल गनी, निवासी- कटरा, कस्बा व थाना- मुबारकपुर, जनपद- आजमगढ़ (उम्र करीब 27 वर्ष)
2- जाहेदा खातून पत्नी अब्दुल गनी, निवासी- कटरा, कस्बा व थाना- मुबारकपुर, जनपद- आजमगढ़ (उम्र करीब 76 वर्ष)
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 209/2026 धारा- 109(1), 115(2), 89, 85 बी0एन0एस0 एवं 3/4 डी0पी0 एक्ट (दहेज प्रतिषेध अधिनियम) थाना मुबारकपुर, जनपद- आजमगढ़ ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा (चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर), का0 मुकुन्द लाल मिश्र, का0 शैलेन्द्र कुमार यादव, म0का0 पूजा गुप्ता, म0का0 शिवानी शुक्ला थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।






