*TV 20 NEWS || AZAMGARH : स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद हेतु आवेदन आमंत्रित, 24 अगस्त तक करें आवेदन*
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद हेतु आवेदन आमंत्रित, 24 अगस्त तक करें आवेदन
आजमगढ़, 21 जुलाई 2026।
प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय, आजमगढ़ अनुपम कुमार त्रिपाठी ने सूचित किया है कि मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में प्रदेश के 08 जनपदों में (आजमगढ़, बलरामपुर, महोबा, सन्तकबीरनगर, पीलीभीत, अलीगढ़, एटा एवं मथुरा) गठित स्थायी लोक अदालत में अध्यक्ष पद (01) पर नियुक्ति की जानी है।
उपरोक्त पद के लिए इच्छुक आवेदनकर्ता (उक्त पद के लिए आवेदक जिला न्यायाधीश अथवा अपर जिला न्यायाधीश अथवा जिला न्यायाधीश से उच्च पद का न्यायिक अधिकारी हो या रहा हो) अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को संलग्न कर सदस्य सचिव, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, 4/7, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ को प्रेषित कर सकते है। आवेदन पत्र की अन्तिम तिथि 24 अगस्त 2026 है।






