*TV 20 NEWS || AZAMGARH:ताज पैलेस मुबारकपुर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सम्मानित व्यापारियों से अपील*

ताज पैलेस मुबारकपुर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सम्मानित व्यापारियों से अपील

आजमगढ़ 3 जून 2026

माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा एवं शासन व आयुक्त राज्य कर मुख्यालय लखनऊ महोदय के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में उपायुक्त राज्य कर खंड दो आजमगढ़ के नेतृत्व में एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर क्षेत्र में दिनांक 05/06/2026 को समय अपराहन 2.00 बजे से 4:00 बजे तक स्थान ताज पैलेस मुबारकपुर आजमगढ़ में होना नियत किया गया है व्यापारी जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारी बंधुओ को जीएसटी संबंधी आ रही कठिनाइयों को दूर करना अधिक से अधिक पंजीयन लेने हेतु प्रोत्साहित करना राज्य कर विभाग द्वारा दी गई सुविधाओं और लाभो से अवगत कराना जीएसटी 2.0 में आए परिवर्तन से व्यापारी बंधुओ को होने वाले लाभों से रूबरू कराना
एवं सम्मानित व्यापारी गण के व्यापार संबंधी आने वाली कठिनाइयों समस्याओ का निस्तारण कराना है।
आप सभी से अनुरोध है कि उक्त व्यापारी संवाद कार्यक्रम मे नियत तिथि नियत समय व नियत स्थान पर समय से उपस्थित होकर न केवल कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं बल्कि व्यापार जगत व्यापारी बंधुओ के संवर्धन के साथ-साथ प्रदेश के जीएसटी राजस्व संवर्धन में भी अपना अप्रतिम योगदान देने हेतु अमूल्य सुझाव देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं
आप सभी को उक्त कार्यक्रम में समय से प्रतिभा कर जीएसटी के फायदे का लाभ उठाएं

धीरज कुमार राय
उपायुक्त राज्य कर जीएसटी खंड दो आजमगढ़।