*TV 20 NEWS || AZAMGARH : हत्या के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को दीदारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*प्रेस नोट दिनांक : 11.06.2026*
थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़

*🔹 हत्या के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को दीदारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*🔹 पुरानी रंजिश में मारपीट कर हत्या करने की घटना का सफल अनावरण*

*घटना का विवरण-*
दिनांक 10.06.2026 को वादिनी श्रीमती सरोज देवी पत्नी स्व0 अखिलेश निवासी भादों थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया। आरोप था कि दिनांक 09.06.2026 की रात्रि में पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगण द्वारा उनके पति अखिलेश के साथ मारपीट कर उन्हें खेत में अचेत अवस्था में छोड़ दिया गया था। उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11.06.2026 को भादों मोड़ (मार्टिनगंज बाजार) से अभियुक्त सभाजीत गौतम एवं श्यामजीत गौतम को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. सभाजीत गौतम पुत्र रामसेवक निवासी भादों थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
2. श्यामजीत गौतम पुत्र रामसेवक निवासी भादों थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 109/2026 धारा 105 बीएनएस, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 पंकज कुमार सिंह (चौकी प्रभारी) मय हमराह का0 सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, का0 निशान्त त्रिपाठी, का0 हीतेन्द्र कुमार एवं रि0 आरक्षी सुशील प्रजापति, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।