TV20 NEWS ||AZAMGARH :जनपद आजमगढ़ पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही पर एक मुख्य आरक्षी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई
पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही पर एक मुख्य आरक्षी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा विभागीय जांच संस्थित, निलंबन आदेश जारी
जनपद आजमगढ़ में पुलिस विभाग में अनुशासन, जवाबदेही एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा निरंतर समीक्षा की जा रही है।
🔹 समीक्षा के दौरान जनपद आजमगढ़ के एक मुख्य आरक्षी संजू कुमार, जो वर्तमान में जनपदीय सुरक्षा, कमिश्नरेट वाराणसी में ड्यूटी पर नियुक्त है, के विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के तथ्य प्रकाश में आए। जांच में पाया गया कि ड्यूटी अवधि के दौरान संबंधित पुलिसकर्मी अपने नियुक्त स्थान से अनुपस्थित रहा तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीन आचरण प्रदर्शित किया।
👉 प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा संबंधित मुख्य आरक्षी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दण्ड एवं अपील नियमावली-1991 के प्रावधानों के अंतर्गत विभागीय जांच संस्थित करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करें। कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा गैर-जिम्मेदाराना आचरण पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जनपद आजमगढ़ पुलिस कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं अनुशासित पुलिसिंग के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।






