TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरिहानी में हुई चोरी का सफल अनावरण, चोरी का सामान बरामद
पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरिहानी में हुई चोरी का सफल अनावरण, चोरी का सामान बरामद
02 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों रुपये मूल्य के शैक्षणिक एवं खेल सामग्री बरामद
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरवां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरिहानी में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया शैक्षणिक एवं खेल सामग्री बरामद किया है। एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
घटना का विवरण-
वादी मुकदमा संजय सिंह पुत्र स्व० विजय वर्मा सिंह, प्रधानाचार्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरिहानी थाना तरवां जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 25.05.2026 को थाना तरवां पर लिखित तहरीर दी गई कि विद्यालय के कार्यालय एवं प्रयोगशाला का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय में रखे स्मार्ट टीवी पैनल, यूपीएस, की-बोर्ड, वाई-फाई राउटर, माउस, खेल सामग्री, गणित किट, पुस्तकें एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0- 102/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण-
दिनांक 15/16.06.2026 की रात्रि में उपनिरीक्षक कान्ता प्रसाद पाल मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आदर्श इंटर कॉलेज खरिहानी के पीछे स्थित झाड़ियों के पास से निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
1. इन्दल यादव पुत्र स्व० हीरालाल यादव, निवासी खरिहानी थाना तरवां जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष।
2. पवन कुमार पुत्र रमेश प्रसाद, निवासी खरिहानी थाना तरवां जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष।
गिरफ्तारी के दौरान एक अन्य अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामसागर यादव निवासी खरिहानी थाना तरवां जनपद आजमगढ़ अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया निम्न सामान बरामद हुआ—
• 01 अदद BENQ कंपनी का 65 इंच इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल टीवी।
• 01 अदद यूपीएस (1 KVA क्षमता)।
• 01 अदद स्पोर्ट्स किट बैग।
• 03 जोड़ी बैडमिंटन रैकेट।
• 02 पैकेट शटल कॉक।
• 01 अदद प्लास्टिक क्रिकेट बैट।
• 03 अदद स्टम्प मय स्टैण्ड।
• 01 अदद जिब्रोनिक्स की-बोर्ड।
• 01 अदद वायरलेस माउस।
• 01 अदद एयरटेल वाई-फाई राउटर।
• 02 अदद बैडमिंटन नेट।
• 01 अदद बास्केटबॉल।
• 05 अदद स्किपिंग रोप।
• 01 अदद HDMI कम्प्यूटर केबल।
• 01 अदद मॉनीटर केबल।
विधिक कार्यवाही
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल, मय हमराह थाना तरवां पुलिस टीम, जनपद आजमगढ़।






