TV20 NEWS ||AZAMGARH :मुख्य विकास अधिकारी ने किया जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा

कार्यदायी संस्थाएं प्राथमिकता से एफएचटीसी के कार्यों में तेजी से करें पूर्ण- मुख्य विकास अधिकारी

कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही-मुख्य विकास अधिकारी

आजमगढ़ 16 जून 2026/

जिलाधिकारी के मार्गनिर्देशन मे मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता मे जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर एफएचटीसी के कार्यों में तेजी लाते हुए कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के किसी विकार में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने की स्थिति में संबंधित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु शासन को पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत परियोजनाओं पर शत प्रतिशत सोलर का इंस्टालेशन सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जल जीवन मिशन के कार्यों को जनहित के दृष्टिगत गुणवत्तायुक्त पूर्ण करायें। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों के गुणवत्ता की जांच टीम गठित कर करायी जायेगी। उन्होने कहा कि कहीं भी जल की गुणवत्ता के सम्बन्ध में शिकायत नही आनी चाहिए। उन्होने कहा कि जल के गुणवत्ता की जांच आईएसए कम्पनियों से करायी जाए।

बैठक में अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण् राजेंद्र प्रसाद, अवर अभियंता जल निगम ग्रामीण, संबधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर, डीपीएमयू एवं टीपीआईए के अधिकारीगण एवं डीडब्ल्यूएसएम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।