TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना पवई, जनपद आजमगढ़ बहला-फुसलाकर युवती को भगाने व धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बहला-फुसलाकर युवती को भगाने व धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
शाहगंज रेलवे स्टेशन से अभियुक्त गिरफ्तार, विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 03.06.2026 को थाना पवई पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 131/2026 धारा 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, बयानों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 351(3), 64(1) बीएनएस एवं 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त महम्मद उर्फ मोहम्मद अली पुत्र ईसा अंसारी निवासी ग्राम जलालपुर, थाना दारौदा, जनपद सिवान (बिहार) का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 17.06.2026 को उ0नि0 लालबहादुर बिन्द मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त महम्मद उर्फ मोहम्मद अली पुत्र ईसा अंसारी निवासी ग्राम जलालपुर, थाना दारौदा, जनपद सिवान (बिहार) को शाहगंज रेलवे स्टेशन से समय करीब 06:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. महम्मद उर्फ मोहम्मद अली पुत्र ईसा अंसारी, निवासी- ग्राम जलालपुर, थाना दारौदा, जनपद सिवान (बिहार), उम्र- लगभग 19 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 131/2026 धारा 87, 351(3), 64(1) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
• उ0नि0 लालबहादुर बिन्द, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
• का0 परीक्षित दूबे, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
• रि0का0 शुभम सिंह, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
• म0रि0का0 ज्योति गुप्ता, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।






