TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ घर का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
दिनांक-17.06.2026
घर का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी की मोटरसाइकिल, नकदी, मोबाइल फोन एवं आभूषण बरामद
जनपद आजमगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। घर का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, नकदी, मोबाइल फोन एवं चोरी गए आभूषण बरामद किए गए हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी शिवम पाठक पुत्र ऋषिकेश पाठक निवासी खर्राट, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि दिनांक 30/31.05.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चांदी एवं सोने के आभूषण तथा लगभग 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 200/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त पंकज पुत्र अनिल यादव निवासी ग्राम भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ एवं अमन यादव पुत्र संतोष यादव निवासी ग्राम मूसेपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी एवं घटना का अनावरण-
दिनांक 17.06.2026 को उ0नि0 मनीष सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए दोनों अभियुक्तों पंकज पुत्र अनिल यादव निवासी ग्राम भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ एवं अमन यादव पुत्र संतोष यादव निवासी ग्राम मूसेपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को कुर्थुवा गांव स्थित पुलिया के पास से समय करीब 02:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बरामदगी का विवरणः-
अभियुक्तों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ—
• एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल
• ₹20,400/- नकद
• दो अदद मोबाइल फोन
• एक जोड़ी सफेद धातु छांगल
• दो जोड़ी बिछिया
• दो अदद रिंग (सफेद धातु)
• एक छोटी जन्तर (सफेद धातु)
• एक जोड़ी कान की बाली
• दो अदद पेंच (पीली धातु)
• एक अदद नाक की नथिया (पीली धातु)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. पंकज पुत्र अनिल यादव निवासी ग्राम भदुली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र 20 वर्ष।
2. अमन यादव पुत्र संतोष यादव निवासी ग्राम मूसेपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र 19 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 200/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
• उ0नि0 मनीष सिंह , थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ ।
• हे0का0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ ।
• रि0आ0 मुकेश यादव , थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ ।
• रि0आ0 दिलीप यादव, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ ।
• रि0आ0 वेद व्यास तिवारी , थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ ।






