*TV 20 NEWS || AZAMGARH : ऑपरेशन कनविक्शन: आजमगढ़ में हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास, न्यायालय ने लगाया अर्थदंड*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 19.06.2026, जनपद आजमगढ़*

*”ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 02 आरोपी अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा हत्या के आरोप में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व एक को 30000/- रुपये तथा दूसरे को 25000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

*थाना फूलपुर में पंजीकृत अपराध जिसमें हत्या के आरोप मे अभियुक्त को आजीवन कारावास व एक को 30000/- रुपये तथा दूसरे को 25000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*

➡ दिनांक- 07.11.2023 को वादिनी शबनम पत्नी मुस्तकीम निवासी ग्राम सदरपुर बरौली, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्तगण 1- मो0 कासिम पुत्र अबूहासिम उर्फ मिट्ठन 2- मो0 फहीम पुत्र सलाउद्दीन निवासीगण सदरपुर, बरौली, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी के पुत्र को गोली मारकर हत्या कर देना ।
➡ अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 520/2023 धारा-302,34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमा उपरोक्त में 11 गवाह परीक्षित हुए है ।
➡ जिसके क्रम में दिनांक- 19.06.2026 को मा0 न्यायालय EC कोर्ट आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्तगण 1- मो0 कासिम पुत्र अबूहासिम उर्फ मिट्ठन 2- मो0 फहीम पुत्र सलाउद्दीन निवासीगण सदरपुर, बरौली, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास व कासिम को 30000/- रुपये तथा फहीम को 25000/- के अर्थदण्ड* से दण्डित किया गया ।