*TV 20 NEWS || AZAMGARH:शासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद आजमगढ़ हेतु मंत्री दारा सिंह चौहान व शम्भू कुमार प्रबन्ध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को किया गया नामित*
शासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद आजमगढ़ हेतु मंत्री दारा सिंह चौहान व शम्भू कुमार प्रबन्ध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को किया गया नामित
जनपदीय कार्यक्रम महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम सिलनी एवं सठियांव के मोहब्बतपुर अमृत सरोवर पार्क में होगा आयोजित
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आजमगढ़ में भव्य आयोजन
आजमगढ़, 20 जून 2026।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले जनपदीय कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।
जिलाधिकारी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु शासन द्वारा जनपद आजमगढ़ हेतु महर्षि चन्द्रमा ऋषि आश्रम स्थल पर मा0 कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान एवं शम्भू कुमार आईएएस प्रबन्ध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी/नोडल अधिकारी जनपद आजमगढ़ द्वारा 21 जून 2026 को प्रातः 06 से 08 बजे तक बजे विकास खण्ड सठियांव के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मोहब्बतपुर अमृत सरोवर पार्क पर कार्यक्रम हेतु नामित किया गया है। जिनकी गरिमामयी उपस्थिति व कुशल मार्गदर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा।
डीएम ने बताया कि जनपद के सभी 22 विकास खंडों में योग प्रशिक्षकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी तहसीलों, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को अपनाने का जनआंदोलन है। इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह, नोडल आयुष डॉ. श्याम सुंदर नीरज तथा डॉ. समीर गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे रहे।






