*TV 20 NEWS || AZAMGARH:शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 24.06.2026*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*

*शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 18.06.2026 को थाना सिधारी क्षेत्र के निवासी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि समीर कुरैशी पुत्र शकील कुरैशी निवासी शाहगढ़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर *मु0अ0सं0 248/2026 धारा 87/61(2) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*गिरफ्तारी का विवरणः-*
विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 24.06.2026 को उ0नि0 मनीष मिश्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त समीर कुरैशी पुत्र शकील कुरैशी निवासी शाहगढ़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. समीर कुरैशी पुत्र शकील कुरैशी निवासी ग्राम शाहगढ़, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01. उ0नि0 मनीष मिश्र, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
02. का0 नीरज यादव, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।