*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मुबारकपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध .32 बोर पिस्टल के साथ शातिर युवक गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 24.06.2026*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*

*🚨 मुबारकपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध .32 बोर पिस्टल के साथ शातिर युवक गिरफ्तार*
*🚨 मोहर्रम पर्व एवं रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की सतर्कता से अवैध असलहा तस्करी का प्रयास विफल*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अवैध असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध .32 बोर पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 24.06.2026 को चौकी प्रभारी लोहरा उ0नि0 कुलदीप कुमार मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, वाहन चेकिंग एवं आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत निगरानी ड्यूटी में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम लोहरा से सठियांव की ओर अवैध पिस्टल लेकर जा रहा है तथा उसे बेचने की फिराक में है।
सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। ग्राम लोहरा से मऊ-आजमगढ़ मार्ग की ओर आते एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अजय यादव पुत्र ललई यादव निवासी नीबी बुजुर्ग, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष बताया।
जामातलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध .32 बोर पिस्टल बरामद हुई। बरामद शस्त्र के संबंध में लाइसेंस मांगे जाने पर अभियुक्त कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद पिस्टल को मौके पर नियमानुसार सील कर कब्जे पुलिस में लिया गया।
अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 01:02 बजे ग्राम लोहरा-मऊ आजमगढ़ मार्ग से गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 231/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
*बरामदगी*
🔹 एक अदद अवैध पिस्टल .32 बोर
*गिरफ्तार अभियुक्त*
अजय यादव पुत्र ललई यादव निवासी- नीबी बुजुर्ग, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 23 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 231/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 कुलदीप कुमार, चौकी प्रभारी लोहरा, थाना मुबारकपुर।
2. रि0का0 कृष्ण कुमार मिश्रा, थाना मुबारकपुर।
जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की तस्करी, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान निरंतर जारी है।