*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप से संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई, बाल अपचारी को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 24.06.2026*
*थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*
*🚨 पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया*
*🚨 नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप से संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई, बाल अपचारी को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानागंज पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
*घटना का विवरण*
दिनांक 23.06.2026 को एक महिला द्वारा थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि दिनांक 20.06.2026 को उनकी नाबालिग पुत्री के साथ एक बाल अपचारी द्वारा अनुचित कृत्य किया गया तथा घटना की जानकारी देने पर धमकी एवं अभद्र व्यवहार किया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 133/2026, धारा 65(2)/352 बीएनएस एवं धारा 9(M)/10 पॉक्सो एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना व0उ0नि0 सविन्द्र राय द्वारा की जा रही है।
*पुलिस कार्रवाई*
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन एवं अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 24.06.2026 को व0उ0नि0 सविन्द्र राय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर महुआ मुरारपुर बाजार क्षेत्र में घेराबंदी कर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
बाल अपचारी एवं उसके परिजनों को आवश्यक विधिक जानकारी देने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसे बाल न्याय प्रणाली के प्रावधानों के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु बाल सुधार गृह, मऊ भेजा गया।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 133/2026, धारा 65(2)/352 बीएनएस एवं धारा 9(M)/10 पॉक्सो एक्ट, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
जनपद आजमगढ़ पुलिस महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है तथा ऐसे मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।






