*TV 20 NEWS || AZAMGARH : शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 24.06.2026*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*🚨 शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🚨 “मिशन शक्ति 5.0” के तहत सिधारी पुलिस की कार्रवाई, अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 18.06.2026 को थाना सिधारी क्षेत्र के निवासी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि समीर कुरैशी पुत्र शकील कुरैशी निवासी शाहगढ़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 248/2026 धारा 87/61(2) बीएनएस बनाम 1. समीर कुरैशी पुत्र शकील कुरैशी, 2. गोविन्द कनौजिया पुत्र संजय कनौजिया एवं 3. विशाल जायसवाल पुत्र अनिल जायसवाल निवासीगण शाहगढ़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना सिधारी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त समीर कुरैशी पुत्र शकील कुरैशी निवासी ग्राम शाहगढ़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 248/2026, धारा 87/61(2) बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
समीर कुरैशी पुत्र शकील कुरैशी निवासी ग्राम शाहगढ़, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 मनीष मिश्र, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
2. का0 नीरज यादव, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।






