*TV 20 NEWS || AZAMGARH:ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही, शांति व्यवस्था हेतु किया गया गिरफ्तार*
*प्रेस नोट, दिनांक 25.06.2026*
*थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़*
*ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही, शांति व्यवस्था हेतु किया गया गिरफ्तार*
*सोशल मीडिया पर तमंचा/कट्टा प्रदर्शित कर बनाई गई रील वायरल कर दिखा रहा था रौब, पुलिस ने चिन्हित कर की कार्रवाई*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में संचालित *“ऑपरेशन वज्रपात”* के अंतर्गत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति, असामाजिक गतिविधियों एवं हथियारों के प्रदर्शन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के कुशल नेतृत्व में थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की निगरानी के दौरान संज्ञान में आया कि कुछ युवक फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर गैंग बनाकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वीडियो एवं फोटो पोस्ट कर रहे हैं, जिससे आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है।
जांच के दौरान रवि चौबे उर्फ प्रतीक चौबे पुत्र राजेश चौबे निवासी नाथुपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष द्वारा अपने फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आईडी पर तमंचा एवं कट्टा प्रदर्शित करते हुए फोटो/वीडियो बनाकर रील वायरल करने तथा सोशल मीडिया पर रौब दिखाने का मामला प्रकाश में आया। थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा उक्त युवक को चिन्हित कर शांति व्यवस्था के दृष्टिगत धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
*काउंसलिंग एवं जनजागरूकता-*
पुलिस द्वारा युवक को उसके अभिभावकों की उपस्थिति में थाना परिसर में काउंसलिंग कर कानून व्यवस्था, यातायात नियमों एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें कानून का पालन करने एवं सकारात्मक कार्यों में सहभागिता हेतु प्रेरित करें।
*जनसुरक्षा संदेश-*
आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, गैंग संस्कृति का प्रचार-प्रसार अथवा भय एवं दहशत का वातावरण उत्पन्न करने वाले किसी भी प्रकार के कृत्य से दूर रहें। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*गिरफ्तारी टीम-*
उ0नि0 राजेश राम, का0 विजय कुमार यादव, का0 अमित जायसवाल थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ ।






